Video: पहले छुए पति के पैर फिर उठाकर बाहर फेंका, संस्कारी पत्नी के कारनामे देख रह जाएंगे दंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Viral Video : आपने ऐसी पत्नियों के बारे में तो सुना ही होगा जो सुबह उठकर सबसे पहले अपने पति के पैर छूकर आशीर्वाद लेती हैं। ऐसे वीडियो अक्सर ही इंटरनेट पर देखने को मिल जाते है।

ऐसा ही एक वीडियो हाल के दिनों में सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इसमें भी पति आराम से बिस्तर पर लेटा है और सुबह होते ही पत्नी पति के पास पहुंची  पति के पैर के पास से कंबल उठाया और पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

इसमें भी पति लेटे-लेटे ही हाथ ऊपर उठाता है और पत्नी को आशीर्वाद देने देता है। मगर तभी मानो उसके अंदर माइक टायसन की आत्मा समा गई हो। पत्नी ने तुरंत पति के पैर पकड़े और उठाकर घर से बाहर फेंक दिया।

https://www.instagram.com/p/Cmvqnn7AHgI/

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ देर पहले तक संस्कारी नजर आ रही पत्नी का ऐसा रूप देखकर पति बेचारा डर ही गया। उसे होश आया तो खुद को बाहर गली में पड़ा हुआ पाया।

आगे देखा जा सकता है कि पति गली में पड़ा है और उसके ऊपर कंबल है। इधर पत्नी भी तपाक से दरवाजे पर पहुंची और किसी दुश्मन की तरह उसे घूरने लगी। पति-पत्नी का ये मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर funtaap नाम के हैंडल से साझा किया गया है, जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

ये भी पढ़ें : दुल्हन के सामने दूल्हे के दोस्त ने किया ऐसा मजाक, Video देख उड़ जाएंगे होश

संबंधित समाचार