दुल्हन के सामने दूल्हे के दोस्त ने किया ऐसा मजाक, Video देख उड़ जाएंगे होश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Viral Video : शादिओं से जुड़े लाखों करोड़ों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है। जो की यूजर्स को बेहत पसंद आते है। ऐसा ही एक मजेदार वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में दोस्तों ने ऐसा मजाक किया कि देखते ही देखते दूल्हा के होश उड़ गए। हालांकि पूरा मामला समझने के बाद हंसी भी बहुत आती है।

https://www.instagram.com/p/Cm0t6-1Jj4y/

 वीडियों में देखा जा सकता है। दूल्हा-दुल्हन का निकाह हो चुका है। दोनों भोजन की टेबल पर बैठे और लजीज खाने का लुत्फ उठा रहे हैं। वीडियो में इस समय सबकुछ सामान्य सा नजर आता है। उसी समय अचानक से  काले रंग का बुर्का पहने हुई एक लड़की की एंट्री होती है।

वो रोते हुए सीधे दूल्हे से लिपट जाती है। दूल्हे के साथ किसी दूसरी लड़की को इस तरह देखकर दुल्हन के चेहरे के हाव भाव बदल जाते है बेचारी के कुछ समझ ही नहीं आया कि आखिर हो क्या रहा है। कुछ देर बाद जब पूरा मामला साफ हुआ तो सबकी हंसी छूट गई।

दरअसल बुर्का पहने जो लड़की दूल्हे से लिपट रही थी वो और कोई नहीं बल्कि दुल्हे का दोस्त था। मालूम होता है कि विवाह के शुभ अवसर पर सभी मिलकर दूल्हे के साथ ऐसा खतरनाक मजाक किया, जिसने दूल्हे को अंदर तक हिला दिया. सारा माजरा समझने के बाद दुल्हन भी बहुत बुरी तरह हंसने लगती है. इधर फिर खुद दूल्हा भी अपनी हंसी नहीं रोक पाता है।

ये भी पढ़ें : VIRAL VIDEO : भारी शरीर के बावजूद "पठान मूवी" के "बेशर्म रंग" गाने पर महिला ने किया ऐसा डांस, देख दीपिका भी शर्मा जाए