श्रीनगर में पारा शून्य से पांच डिग्री नीचे, कड़ाके की ठंड जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में रविवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इस सर्दी में शहर में रात के तापमान में यह अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है।

श्रीनगर। कश्मीर में शीतलहर तेज हो गई है और श्रीनगर में पारा शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस से अधिक नीचे गिर गया है जबकि गुलमर्ग तथा पहलगाम में इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

ये भी पढ़ें:-राष्ट्रपति के हाथों कल राजस्थान को मिलेगा 'संविधान पार्क', राजभवन में 11 बजे होगा लोकार्पण 

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में रविवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इस सर्दी में शहर में रात के तापमान में यह अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है। 

अधिकारियों ने कहा कि गुलमर्ग जम्मू-कश्मीर में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के दौरान इस क्षेत्र में शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की है जिससे रातें ठंडी और दिन थोड़े गर्म रहेंगे। अधिकारियों ने बताया कि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे जबकि कुपवाड़ा में यह शून्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें:- राजधानी में NCC गणतंत्र दिवस शिविर शुरू, दो हजार से अधिक कैडेट शामिल

 

संबंधित समाचार