जौनपुर: विद्युत चेकिंग अभियान चलने से लोगों में मची अफरा-तफरी
जौनपुर, अमृत विचार। विद्युत विभाग ने मड़ियाहूं में सोमवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नगर में काफी संख्या में अवैध कटिया मार और अवैध कनेक्शन धारी पकड़े गए। इसके साथ ही यह भी देखा गया कि जो लोग कनेक्शन धारी है, उनके यहां मीटर नहीं लगा है और बिजली बिल भी बकाया है।
इस सिलसिले में विद्युत विभाग की टीम ने अधिशासी अभियंता खंड द्वितीय जौनपुर दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में छापेमारी करते हुए लगभग कई दर्जनों लोगों के यहां सघन चेकिंग अभियान चलाकर लगभग आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के कनेक्शन काटे गए और वहीं कई लोगो के खिलाफ मुकदमा भी पंजीकृत कराया गया। इसके अलावा अधिशासी अभियंता द्वितीय दिग्विजय सिंह ने विद्युत कर्मियों के काम में लापरवाही पाए जाने पर कड़ी फटकार भी लगाई। इस चेकिंग अभियान में एसडीओ विद्युत विभाग सौरभ तिवारी,जेई शहजाद अली,संजय प्रजापति के साथ समस्त विद्युत विभाग के लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - जौनपुर: जिलाधिकारी ने राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का किया निरीक्षण, दिया निर्देश
