बरेली: तेज रफ्तार कार की टक्कर से अधेड़ की मौत, हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। घर जा रहे बुजुर्ग की स्कूटी में तेज रफ्तार कार ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी कार के अगले हिस्से में अटक गई। जिससे उसमें आग लग गई। वहीं, बुजुर्ग की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया। मौके …

बरेली, अमृत विचार। घर जा रहे बुजुर्ग की स्कूटी में तेज रफ्तार कार ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी कार के अगले हिस्से में अटक गई। जिससे उसमें आग लग गई। वहीं, बुजुर्ग की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा किया। सूचना पर बारादारी और इज्जतनगर थाने की पुलिस व एएसपी अभिषेक वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जाम लगा रहे लोगों को समझाकर हटाया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बिथरी थाना क्षेत्र के गांव चंदपुर बिचपुरी निवासी ओमप्रकाश पुत्र जमुना प्रसाद की डोहरा मोड़ पर पटेल डेयरी है। ओमप्रकाश शाहमतगंज से बूंदी खरीदने के बाद स्कूटी से घर जा रहे थे। रास्ते में डोहरा मोड़ के पास सामने से तेज गति से आ रही फारर्च्यूनर कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सहित ओमप्रकाश कार के अगले हिस्से में अटक गए। कार सवार उन्हें करीब 150 मीटर तक खींचते हुए ले गया। इसके बाद ओमप्रकाश गिर गए। जबकि स्कूटी कार में ही अटकी रही। रगड़ के कारण स्कूटी में आग लग गई। इसके बाद कार चालक स्कूटी को पीलीभीत रोड पर स्थित एक मस्जिद के पास छोड़कर फरार हो गया।

जानकारी मिलने पर परिजनों समेत घटना स्थल पर सैकड़ों लोग पहुंच गए और हंमागा करते हुए जाम लगाने की कोशिश करने लगे। जानकारी मिलने पर एएसपी अभिषेक वर्मा, इज्जतनगर इंस्पेक्टर के के वर्मा और बारादरी इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। एएसपी के समझाने पर परिजन व अन्य लोग रोड से हट गए।

टशन दिखाने के लिए मांगी थी दरोगा के बेटे से कार
जोगी नवादा में रहने रहने वाले सूरज की दोस्ती डोहरा लालपुर निवासी माधवेन्द्र शर्मा से है। सोमवार को रक्षाबंधन के दिन सूरज पत्नी को लेकर ससुराल जाना चाहता था। आरोपी सूरज के पास नार्मल कार है। इसलिए वह ससुराल में टशन दिखाने के लिए माधवेन्द्र शर्मा की फार्रच्यूनर कार मांग कर लाया था। माधवेन्द्र ने बताया कि घर से जब वह कार लेकर निकला तो उसके सामने धीमी गति में कार लेकर चला। लेकिन रोड पर आते ही सूरज ने कार की गति बढ़ा दी। वह कार की गति को परखने के चक्कर में था। स्थानीय लोगों ने बताया कि रोड पर कई लोग इसकी कार की चपेट में आते आते बचे थे। लेकिन डोहरा मोड़ पर रूहेलखंड विश्वविद्यालय के छात्रावास के सामने चंदपुर बिचपुरी निवासी ओमप्रकाश की स्कूटी को उसने टक्कर मार दी।

भाजपा नेता देवेन्द्र जोशी ने किया कार का पीछा हादसे की दी सूचना
भाजपा नेता देवेन्द्र जोशी ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त वहीं पर कहीं से देवेन्द्र जोशी भी आ रहे थे। उन्होंने कार का पीछा भी किया, लेकिन चालक कार को तेज गति से दौड़ाता रहा। इसके बाद किसी तरह स्कूटी कार से अलग हो गई और चालक सूरज कार छोड़कर फरार हो गया। देवेन्द्र की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी की।

रक्षा बंधन पर टूटा बहनों का आसरा
ओमप्रकाश की मौत के बाद उनके परिवार में अंधेरा छा गया। ओमप्रकाश की पत्नी लालम देवी और बेटे सभी पिता को याद करते हुए रो रहे थे। पत्नी बार बार चीख रही थी, लेकिन बाद में चुप हो जाती। वहीं चारों बेटों का बुरा हाल था। यही नहीं रिश्ते की बहने भी भाई को याद करके रो रही थीं। सभी का कहना था कि रक्षाबंधन ओमप्रकाश की मौत से पूरे परिवार को गम दे गया। आसपास के लोगों का कहना है कि ओमप्रकाश मिलनसार थे।

संबंधित समाचार