बरेली: सीट जिताने में मुरादाबाद-बिजनौर के वोटर बनेंगे किंगमेकर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने अंतिम चरणों की तैयारियां भी पूरी कर ली है। इस बार मुरादाबाद और बिजनौर जनपद के मतदाता किंगमेकर की भूमिका निभाएंगे। सर्वाधिक वोटर इन्हीं जनपदों में बनाए गए हैं। नवंबर में 127329 वोटरों की सूची जारी की गई थी। दिसंबर में आपत्तियां व सुझाव मांगने के बाद फिर वोटर सूची में जोड़ घटाना हुआ। जिसमें 42648 वोटर बढ़ गए। 

ये भी पढ़ें- बरेली: 300 बेड अस्पताल में शुरु हुई एसटीआई आरटीआई यूनिट

नौ जनपदों की 52 विधानसभाओं के 169977 वोटर अपने एमएलसी स्नातक का चुनाव करेंगे। इस बार बरेली में भी वोटरों की संख्या बढ़ी है। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार 42 आपत्तियां दाखिल की गईं, जिन्हें स्वीकृत किया गया था। एक भी निरस्त नहीं हुई। 43743 वोटरों को शामिल करने का दावा किया गया था लेकिन इसमें से 1054 वोटरों के दावे निरस्त हो गए। इसलिए 42689 वोटरों के दावों को ही स्वीकृति दी गई। इसके बाद मतदाताओं की अंतिम सूची जारी की गई।

जनपद    नवंबर तक वोटर   फाइनल वोटर      पुरुष-महिला
बरेली             14461             24246         15767-8479
पीलीभीत          7395             8827            5822-3005
शाहजहांपुर      10147             13320          8772-4548
बदायूं              10178             14748          9946-4802
रामपुर             10670             12248         7291-4957
बिजनौर           27656              3064          18376-12273
मुरादाबाद        22054              30324         18392-11932
अमरोहा          17350              22777          14396-8381
संभल              7418             12838             8022-4816
कुल             127329            169977         106784-63193

कंट्रोल रूम स्थापित, जिला गन्ना अधिकारी प्रभारी बनाए
जिला निर्वाचन अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि एमएलसी स्नातक चुनाव के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी है। जिसका फोन नंबर 0581-2510673 है। इसकी निगरानी के लिए जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह को प्रभारी बनाया है। इनके साथ संजय राव ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक बहेड़ी को सहायक प्रभारी अधिकारी बनाया है। कलक्ट्रेट परिसर में ही कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

ये भी पढ़ें- बरेली: समाज सेवा मंच ने फूंका पाकिस्तान का पुतला

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका