अयोध्या: रामजन्मभूमि के मुख्य पुजारी ने राहुल गांधी की यात्रा को दिया समर्थन

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

अमृत विचार, अयोध्या। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को रामजन्मभूमि के मुख्य पुजारी सत्येन्द्र दास शास्त्री ने अपना समर्थन दिया है। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा सर्वजन सुखाय व सर्वजन हिताय के लिए है। उन्होंने गांधी को दीर्घायु व स्वस्थ रहने की कामना करते हुए लक्ष्य की पूर्ति का आर्शीवाद भी दिया।

उन्होंने 31 दिसम्बर 2022 को लिखे पत्र की पुष्टि करते हुए अमृत विचार को बताया कि अयोध्या के कांग्रेस नेता गौरव तिवारी वीरु व अन्य कांग्रेसजन आए थे और समर्थन पत्र देने का आग्रह किया था। उनके आग्रह पर ही उन्होंने पत्र लिखा है। पत्र में राहुल गांधी को संबोधित करते हुए रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा है कि आपकी भारत जोड़ो यात्रा मंगलमय हो।

आपकी जो देश जोड़ने की यात्रा है वह पूर्ण हो, जो लक्ष्य आप लेकर चल रहे हैं उसमें आपको सफलता मिले। आप स्वस्थ रहें, दीर्घायु रहें, देश के हित में जो भी कार्य कर रहे हैं वह वस्तुतः सर्वजन सुखाय सर्वजन हिताय है, इसी मंगल कामना के साथ शुभ आशीर्वाद, प्रभु रामलला की कृपा आपके ऊपर बनी रहे।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ : शीतकालीन अवकाश के बाद खुला लखनऊ विश्वविद्यालय

संबंधित समाचार