आज का राशिफल। 03 जनवरी, 2023
मेष
आज भाई-बहनों के साथ आपके संबंध काफी मधुर रहने वाले हैं। बच्चों के भविष्य को लेकर योजना बनायेंगे। लोगों के बीच आप चर्चा का केन्द्र बन सकते हैं। कलाक्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक समस्याओं का निवारण हो सकता है।
वृष
आज पुनर्गतिमान होने की संभावना है। अधिकारी वर्ग से आपको प्रशंसा मिलेगी। दोस्तों की मदद लेकर आप कोई भी काम आज शुरू कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन काफी सुखदायक रहने वाला है। व्यापारियों के व्यापार घाटे में काफी कमी आ सकती है।
मिथुन
आज बेवजह की यात्रा आपको नुकसान पहुंचा सकती है। खाली समय का प्रयोग अध्ययन और चिन्तन में लगायें। फर्जी और गलत उत्पादों की ख़रीदारी के कारण परेशान हो सकते हैं। जॉब में आपके अधिकार कम किए जा सकते हैं।
कर्क
आज घर के लोग आपसे काफी प्रसन्न और सन्तुष्ट रहेंगे। दिन की शुरुआत में आप काफी व्यस्त रहेंगे। जिसकी थकान आपको रात में अनुभूत होगी। ससुराल पक्ष से आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। पर्याप्त नींद लें और तनाव न लें।
सिंह
आज मैनेजमेन्ट से जुड़े लोग अपनी कार्य दक्षता का परिचय देंगे। जीवनसाथी आपकी काफी देखभाल करेगा। अपनी बातों को प्रभावी ढंग से स्पष्ट कर पायेंगे। आपका व्यवहार काफी संयमित और लोगों की नजर में आदर्श रहेगा।
कन्या
आज परिजनों के साथ बैर या किसी तरह का मनमुटाव आज दूर हो सकता है। व्यावसायिक समस्याओं को दूसरों के सामने न व्यक्त करें। मेहनत का फल न मिलने से मन दुखी हो सकता है। आज आपको ज्यादातर समय घर पर बिताना चाहिए।
तुला
आज दिनभर के कार्यों के कारण थकान रहेगी। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। आपको कर्ज और उधार नहीं लेना चाहिए। सरकार से जुड़े लोगों को परेशानी हो सकती है। वैवाहिक जीवन को लेकर थोड़े असन्तुष्ट हो सकते हैं।
वृश्चिक
आज जॉब में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपको व्यापार में काफी अच्छा धन मिलेगा। वरिष्ठ लोगों की सलाह पर अनुसरण करें। कहीं सुनी हुई बातों को ज्यादा तूल न दें। घर में खुशहाली का माहौल रहेगा। उधार दिया हुआ धन आपको मिल सकता है।
धनु
आज किसी बाहरी व्यक्ति से नोक-झोक न करें। सब कुछ ठीक होने के बाद भी आपको थोड़ी परेशानी का अनुभव होगा। धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचाएं। कानूनी अड़चनों को दूर कर सकते हैं। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में शुभ परिणाम मिलेंगे।
मकर
आज व्यापार में आपको अप्रत्याशित लाभ मिलने योग बन रहे हैं। अपनी बातों को दूसरों पर न थोपें। घर में शुभ प्रसंग हो सकते हैं। दैनिक पूजा पाठ को काफी समय देंगे। धार्मिक विचारों का आपके ऊपर काफी प्रभाव रहेगा। काम के बीच आप आराम करेंगे।
कुंभ
आज शरीर में पानी की कमी न होने दें। घर के लोगों की सलाह पर विचार अवश्य करें। किसी परेशानी के होने पर शान्ति और धैर्य का परिचय दें। आय के अनुपात में धन खर्च अधिक हो सकता है। गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकते हैं।
मीन
आज तय कार्य समय पर पूरे कर लेंगे। विद्यार्थी वर्ग उच्च शिक्षा को लेकर काफी गम्भीर रहेगा। जीवनसाथी को कुछ सरप्राइज़ देने का विचार बनायेंगे। शीघ्र प्रतिक्रिया देने से आपके काम बिगड़ सकते हैं। बोलचाल के दौरान शब्द चयन सावधानी पूर्वक करें।
