Kanpur Crime : घाटमपुर में चार गोकश पकड़े, एसीपी बोले- नगर पालिका पुलिस की टीम करेंगी बूचड़खानों की जांच
कानपुर के घाटमपुर में चार गोकश पकड़े है।
कानपुर में घाटमपुर पुलिस ने चार गोकश पकड़े है। पुलिस ने आठ नामजद समेत तीन अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। एसीपी का कहना है कि नगर पालिका पुलिस की टीम बूचड़खानों की जांच करेंगी।
कानपुर, अमृत विचार। घाटमपुर पुलिस ने पचखुरा मोहल्ले में बंबा के पास गोकशी के मामले में चार गोकश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को देख अन्य गौकश फरार हो गये है। पुलिस ने आठ नामजद समेत तीन अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है।
घाटमपुर थानाध्यक्ष रामबाबू ने बताया कि मुखबिर ने पचखुरा मोहल्ला के पास स्थित बंबा के पास झाड़ियों में गोकशी होने की सूचना दी। पुलिस ने छापेमारी की कार्रवाई कर चार गोकश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गोकश के पास से 40 किलो गोमांस बरामद किया है। साथ ही पांच चाकू, एक आरी और धार लगाने वाली सिल्ली भी बरामद हुई है। पूछताछ में गोकश ने अपने नाम पचखुरा मोहल्ला निवासी कल्लू, कपिल, मोनू, बाबा उर्फ आरिफ बताया है।
वहीं, मौके से हुए गोकशो की पहचान बदरुद्दीन, अरबाज अहमद, पिट्टर अन्य बताया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आठ न्नामजाद और तीन अज्ञात पर गौ अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। मामले में एसीपी दिनेश कुमार शुक्ला का कहना है कि नगर में चल रहे बूचड़खानों की जांच नगर पालिका की टीम करेंगी।
