भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 16-17 जनवरी को दिल्ली में

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक यहां 16-17 जनवरी को होगी और इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के कार्यकाल में विस्तार को मंजूरी दी जा सकती है। पार्टी सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रमुख संगठनात्मक निकाय की बैठक में विभिन्न राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति पर विचार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - कंझावला कांड: नयी सीसीटीवी फुटेज में पीड़िता होटल के बाहर महिला से झगड़ते दिखी

इसके साथ ही अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों का भी जायजा लिया जाएगा। पार्टी प्रमुख के रूप में नड्डा का तीन साल का कार्यकाल इस महीने के अंत में पूरा हो रहा है और इस बात की पूरी संभावना है कि आगामी चुनावों को देखते हुए उनका कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - डिजिटल संसद का पहला चरण तैयार, संसदीय समिति के समक्ष दी जायेगी प्रस्तुति 

संबंधित समाचार