Etawah में पति ने पत्नी को तीसरी मंजिल से फेंककर उतारा मौत के घाट, मासूम बेटी बोली- पापा ने मम्मी का गला दबाकर नीचे फेंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में शिक्षक ने पत्नी को छत से नीचे फेंका।

इटावा में शिक्षक पति ने पिज्जा हाउस में जॉब करने वाली पत्नी को नीचे फेंक दिया। जिससे महिला की मौत हो गई। वहीं, मासूम बेटी ने बताया कि पापा ने मम्मी का गला दबाने के बाद उसे नीचे फेंक दिया।

इटावा, अमृत विचार। शिक्षक ने अपनी पत्नी को तीसरी मंजिल से नीचे फेककर मौत के घाट उतार दिया। हत्या की शिकार हुई महिला एक पिज्जा हाउस में जॉब करती थी। हत्यारोपी पति वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। बेटी ने बताया कि पापा ने मम्मी का गला दबाने के बाद उनको छत से नीचे फेंक दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

थाना कोतवाली क्षेत्र नौरंगाबाद चौकी के घटिया अजमत अली क्षेत्र की देर रात करीब एक बजे की घटना बतायी जा रही है। मंगलवार की देर रात करीब एक बजे प्राइवेट शिक्षक राजीव ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी प्रीति की गला दबाने के बाद उसको तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक महिला किराए के मकान में अपने पति के साथ दो वर्षो से रह रही थी पास ही में स्तिथ एक पिज्जा शॉप में काम भी करती थी। 

घर में रह रहे महिला के भांजे अंकित ने बताया कि रात में मेरी भांजी ने मुझे उठाया और मेरे मौसा के द्वारा मौसी प्रीति का गला दबाकर ऊपर से नीचे फेंकने की बात बताई। जिसके बाद मैने जब देखा तो मौसी गली में पड़ी हुई थी। आरोपी की बेटी ने बताया बताया पापा ने मम्मी का गला दबा दिया और घसीटकर नीचे फेंक दिया। मृतक के भतीजे ने बताया कि फूफा मानसिक रोगी है। पहले भी बुआ को कई बार मार चुके थे।

एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने बताया कि रात में थाना कोतवाली क्षेत्र में एक महिला की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत होने की बात आई थी। पति राजीव के द्वारा पत्नी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया था। महिला का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जायेगी।

संबंधित समाचार