तेलंगाना : Metro Rail कर्मियों का प्रदर्शन, वेतन वृद्धि की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कर्मचारियों ने न्यूनतम वेतन को 15000 रुपए से 18,000 रुपए तक करने की मांग की। उन्होंने कहा उनकी नौकरी में कई अन्य समस्याएं भी हैं और प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह ऑन-ड्यूटी कर्मचारियों की परवाह नहीं करती है तथा उन्हें खाना खाने के लिए भी समय नहीं दिया जाता है।

हैदराबाद। हैदराबाद मेट्रो रेल (एचएमआर) के एल बी नगर से मियापुर स्टेशनों तक टिकट काटने वाले अनुबंधित कर्मचारियों ने मंगलवार को अपनी ड्यूटी का बहिष्कार किया और वेतन में बढ़ोत्तरी सहित अन्य मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों से उन्हें केवल 11,000 रुपए प्रति माह मिल रहा है जिससे उन्हें बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बहुत बढ़ चुकी है लेकिन पिछले पांच वर्षों में उनके वेतन में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। 

ये भी पढ़ें:-पंजाब, हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप जारी, भटिंडा में पारा 1.2 डिग्री पर गिरा 

कर्मचारियों ने न्यूनतम वेतन को 15000 रुपए से 18,000 रुपए तक करने की मांग की। उन्होंने कहा उनकी नौकरी में कई अन्य समस्याएं भी हैं और प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह ऑन-ड्यूटी कर्मचारियों की परवाह नहीं करती है तथा उन्हें खाना खाने के लिए भी समय नहीं दिया जाता है। टिकट कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन के कारण अमीरपेट और मियापुर मेट्रो स्टेशनों पर टिकट लेने के लिए बड़ी संख्या में यात्रियों की कतार देखी गई। 

इस बीच, हैदराबाद मेट्रो रेल (एचएमआर) प्रबंधन ने कहा कि यह एक ठेका एजेंसी के अंतर्गत टिकट काटने वाले कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत है जिनका उद्देश्य ट्रेन परिचालन को बाधित करना है जिसके कारण वे आज काम पर अनुपस्थित हैं, जिससे यात्रियों को असुविधा हुई है। एचआरएम प्रबंधन ने कहा कि वे अपने निहित स्वार्थ के कारण अफवाहें और गलत सूचना फैला रहे हैं। 

उनके दावे झूठे हैं और उनका विरोध सार्वजनिक हित के खिलाफ है, जिसके लिए एचएमआर प्रबंधन से कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी। प्रबंधन ने कहा कि वह सुनिश्चित करता है कि उसके कर्मचारियों को उचित सुविधाएं और लाभ प्राप्त हो लेकिन ज्यादा जानकारी के लिए कर्मचारियों के साथ चर्चा की जाएगी। ट्रेनों का परिचालन समय पर हो रहा है और पर्याप्त श्रमबल उपलब्ध है। 

ये भी पढ़ें:-राष्ट्रपति मुर्मू : राजस्थान में 1,000 मेगावॉट क्षमता की सौर परियोजना की रखी आधारशिला

संबंधित समाचार