Banda में शादी का झांसा देकर युवक ने युवती की लूटी आबरू, साजिश के तहत बेचने की फिराक में आरोपी, ऐसे बची युवती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में युवक ने युवती से किया दुष्कर्म।

बांदा में शादी का झांसा देकर युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया है। वहीं, शादी का दबाव बनाने पर युवक ने इंकार कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।

बांदा, अमृत विचार। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। युवती ने जब शादी का दबाव बनाया तो युवक ने साफ इन्कार कर दिया साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसके दोनों भाइयों से साठ-गांठ कर ली और वे उसे बेचने की फिराक में थे। लेकिन वह किसी तरह से बचकर वहां से भाग निकली। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। 

जसपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 18 वर्षीय युवती को पड़ोसी युवक ने शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया। एक वर्ष से उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। 10 दिसंबर को युवती ने युवक पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। कहा कि कहीं शिकायत की तो उसे जान से मार दिया जाएगा।

इसी बात पर आरोपी युवक के मामा ने युवती के दो भाइयों को मिलाकर रुपया दिलाने का झांसा दिया। पीड़िता को साजिश करके उत्पीड़न करते रहे और बेचने की फिराक में थे। एक जनवरी को दोपहर करीब 12 बजे आरोपी और उसके दोनो भाई दो अज्ञात लोगों को लेकर आए। कहा कि दिल्ली जाना है। उसने दिल्ली जाने से मना कर दिया। इस पर मारा पीटा, गालीगलौज करते हुए बंधक बनाकर घर में डाल दिया। पीड़िता को खाना भी नहीं दिया गया।

पीड़िता सोमवार को सुबह करीब नौ बजे किसी तरह अपनी जान बचाकर घर से भाग खड़ी हुई। पीड़िता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मंगलवार को पीड़िता एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए।

 

संबंधित समाचार