Chitrakoot News : पति का वियोग नहीं सह पाई पत्नी, जहरीला पदार्थ खाकर दे दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Chitrakoot News चित्रकूट में महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी।

Chitrakoot News चित्रकूट के कोतवाली क्षेत्र में पति के वियोग में पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

चित्रकूट, अमृत विचार। Chitrakoot News पति का वियोग नहीं सह पाई एक विवाहिता ने जहर खाकर जान दे दी। आवेश में उठाए इस कदम से पांच बच्चों के सिर से पिता के साथ मां का भी साया उठ गया।

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत विकासनगर कपसेठी निवासी जागेश्वर तीर्थक्षेत्र में रामघाट स्थित एक होटल में काम करके पत्नी और बच्चों का भरणपोषण करता था। 26  दिसंबर को जब वह देर तक काम करने के बाद रात में घर पहुंचा तो भीषण ठंड की वजह से बीमार पड़ गया। अगली सुबह उसकी इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।

उधर, इस दुखद घटना के सात दिन बाद मंगलवार को उसकी पत्नी गौरा देवी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार, पति की मौत से वह बहुत दुखी थी और आखिरकार भावावेश में उसने आत्महत्या कर ली। जागेश्वर और उसकी पत्नी गौरा के पांच बच्चे हैं। इनमें दो की शादी हो चुकी है और दो बेटियां और एक बेटा अविवाहित हैं।

उप जिलाधिकारी राजबहादुर ने बताया कि जागेश्वर की ठंड लगने से मौत होने की सूचना प्रशासन को नहीं दी गई और न उसका पोस्टमार्टम कराया गया है, जिससे ठंड लगने की पुष्टि नहीं हो सकी। पत्नी की भी आत्महत्या करने की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। परिवार की आर्थिक स्थिति के मद्देनजर हर संभव सरकारी मदद संभव की जाएगी।

संबंधित समाचार