प्रतापगढ़ : आगामी सात जनवरी को डीएम समस्याओं का करेंगे समाधान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, प्रतापगढ़। जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल की अध्यक्षता में  7 जनवरी 2023 को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील पट्टी में किया जायेगा। इसके अलावा अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान का आयोजन तहसील रानीगंज एवं मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सदर में किया जायेगा, अन्य तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सम्बन्धित उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता आयोजित होगा।

इसके अलावा दिनांक 21 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील कुण्डा, अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील लालगंज में एवं मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में तहसील पट्टी में किया जायेगा। अन्य तहसीलों में सम्बन्धित उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा।

5 जनवरी के शासकीय अवकाश को निरस्त किया गया

जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार जनपद में निर्गत शासकीय अवकाश सूची-2023 को संशोधित करते हुये गुरू गोविन्द सिंह जयन्ती 5 जनवरी 2023 के शासकीय अवकाश को निरस्त कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-प्रतापगढ़ : मानसिक स्वास्थ्य एवं तम्बाकू नियंत्रण पर चलेगा जन जागरूकता कार्यक्रम

संबंधित समाचार