लखनऊ : वक्फ संपत्ति के अधिग्रहण में भ्रष्टाचार का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,  लखनऊ उत्तर प्रदेश हज समिति के अध्यक्ष मोहसिन रजा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर वक्फ की संपत्तियों के अधिग्रहण और मुआवजे में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने पत्र के माध्यम से बताया है कि वक्फ की संपत्ति के नाम पर करोड़ों की हेराफेरी की जा रही है।

पिछले पंद्रह सालों से वक्फ की संपत्तियों के अधिग्रहण में हुए खेल की उच्च स्तरीय जांच की जानी चहिए। उन्होंने प्रदेश के सभी जिलों में वक्फ की संपत्तियों का हस्तांतरण प्रतिकर जिले के जिलाधिकारी, अपर सर्वे आयुक्त और मुतवल्ली के संयुक्त खाते से कराने की मांग की है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ : सौतेले पिता ने कई बार किया था दुष्कर्म का प्रयास, इसीलिए बेटी ने उतारा मौत के घाट

संबंधित समाचार