लखनऊ: जैन धर्मस्थल पर मायावती ने दिया समर्थन, Tweet कर कही ये बड़ी बात  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने जैन धर्म के पवित्र स्थलों को लेकर इस धर्म के लोगों को हो रही परेशानियों पर झारखंड सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार इस धर्म के लोगों को परेशान कर रही है। जैन धर्म शांतिप्रिय धर्म है और अब इस धर्म के लोगों को भी अपने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ रहा है, यह बिल्कुल सही नहीं है। सरकारों को इस और विशेष तौर पर ध्यान देने की जरूरत है , मायावती ने जैन धर्म के पक्ष में ट्वीट किया है। 

मायावती ने अपने ट्वीट में कहा है कि भारत जैसे धर्मनिरपेक्ष देश में अब जैन धर्म के लोगों को भी अपने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व पवित्रता के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में आंदोलित होकर इंडिया गेट सहित सड़कों पर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। यह अति दुःख व चिंता की बात है।   सरकारें धर्म की आध्यात्मिकता और धार्मिक स्थलों की पवित्रता बरकरार रखे तो बेहतर होगा। 

बता दें, झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने गिरिडीह जिले में मौजूद श्री सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल के तौर पर घोषित किया है। इसके विरोध में जैन धर्म के लोग सड़कों पर उतरे हैं। इस समाज के लोगों का कहना है कि सरकार इस फैसले को वापस ले, क्योंकि सम्मेद शिखर एक तीर्थ स्थल है उसे पर्यटन स्थल घोषित नहीं करना चाहिए।  


ये भी पढ़ें - लखनऊ: मदन भैया ने ली विधानसभा सदस्यता की शपथ

संबंधित समाचार