बाराबंकी: शिरडी के लिए रवाना हुई साईं बाबा की पालकी यात्रा
अमृत विचार/ बाराबंकी। श्री शिर्डी साई बाबा सेवा संस्थान ट्रस्ट बाराबंकी द्वारा 14 साई बाबा जी की पालकी यात्रा ट्रस्ट के परमा अध्यक्ष साई सेवक उमाशंकर जी महाराज के मार्गदर्शन में शिरडी के लिए आज प्रस्थान की।
ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश अरोड़ा बब्बू ने बताया करीब 500 से अधिक साई भक्त बुधवार को ट्रेन से शिरडी के लिए प्रस्थान कर रहे हैं। शिर्डी में 6 जनवरी को साईं बाबा जी के समाधि मंदिर के समक्ष भजन समारोह का आयोजन किया जाएगा। 7 जनवरी को शिर्डी में पालकी यात्रा निकाली जाएगी पालकी में प्रमुख रूप से सुधीर श्रीवास्तव, अतुल निगम, शिव शंकर साहू, भूपेंद्र सिंह, राजेश मौर्या, राकेश उप्पल, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार सिंह, आनंद कुमार व सैकड़ों भक्त रवाना हुए।
ये भी पढ़ें - बाराबंकी: सीमा विवाद में फंसी फर्जी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई
