मथुरा में आठ साल की मासूम के साथ दरिंदगी, घर में घुसकर बच्ची से दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

शोर सुनकर घर के अंदर घुसे ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा

अमृत विचार, मथुरा। तमाम प्रयासों के बाद भी मथुरा में बच्चियों के साथ दुष्कर्म की वारदातों पर रोक नहीं लग पा रही है। ताजा मामला थाना जमुनापार क्षेत्र का है। यहां पडौसी युवक ने आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर डाला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी तो एसएसपी तत्काल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों के कब्जे से आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया और थाने पहुंचाया।

यह भी पढ़ें- मथुरा: बांके बिहारी के दर्शन को श्रद्धालुओं की लगी ढाई किलोमीटर लंबी लाइन, घंटों इंतजार...

थाना जमुनापार क्षेत्र में मंगलवार को पडोसी युवक ने आठ साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया। आरोपी जब बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था उस समय उसके पिता काम पर गए हुए थे। घर पर पीड़िता अपनी छोटी बहन के साथ अकेली थी। तभी मौका देखकर आरोपी घर में घुस आया।

परिजनों के अनुसार पहले तो उसने बच्ची के साथ मारपीट की। उसके बाद कमरे में बंद करके उसके साथ दुष्कर्म किया। छोटी बहन के शोर मचाने पर आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। पीड़िता की छोटी बहन ने शोर किया तो आसपास के लोगों का ध्यान उस ओर गया।

ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और परिजन तथा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने पीड़िता को मेडिकल के अस्पताल भेजा। पुलिस के अनुसार आरोपी ने बच्ची के शरीर पर कई जगह दांतों से काटा है। पीड़िता के शरीर पर कई स्थानों पर घाव के निशान हैं। पीड़िता की ताई ने बताया की बच्ची की मां नहीं है। पिता रोज दोनों बच्चियों को घर पर छोड़कर मजदूरी करने जाते हैं।

मंगलवार को दोनों बहनें खाना खाने के बाद घर पर सोने के लिए गईथी। कुछ देर बाद पीड़िता की छोटी बहन बाहर चिल्लाते हुए निकली। बच्ची ने बताया सतीश उसकी बहन के साथ मारपीट कर रहा है। यह सुनकर जब परिजन घर के अंदर गए तो पीड़िता बेहोश पड़ी हुई थी। उसके मुंह सूजा हुआ था और उसके शरीर से खून निकल रहा था।

पडौस में रहने वाले पीड़िता के परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से आरोपी को  पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया की बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना मिली थी। सूचना पर वह मौके पर पहुंच गए।

एसएसपी ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले 35 वर्षीय सतीश पुत्र मान सिंह निवासी ग्राम गौसना थाना जमुनापार को गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें- मथुरा में मुठभेड़, पकड़ा गया कुख्यात बदमाश

संबंधित समाचार