Kanpur Crime : बीफार्मा छात्र की हत्या में आठ साथियों को जेल, परिजनों को देख आंसू नहीं रोक पाये छात्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Kanpur Crime कानपुर में बीफार्मा छात्र की हत्या में आठ साथियों को जेल।

Kanpur Crime कानपुर के बिठूर के हॉस्टल में न्यू ईयर पार्टी मनाने गये छात्र का शव पड़ा मिला था। इस पर पुलिस ने छात्र की हत्या में आठ साथियों को जेल भेजा। इधर, जेल जाने के दौरान छात्र परिजनों को देखकर रोने लगे।

कानपुर, अमृत विचार। Kanpur Crime बिठूर के हॉस्टल में न्यू ईयर पार्टी मनाने गए बीफार्मा छात्र का शव पड़ा मिला था। मामले में पुलिस ने हत्या में आरोपी सभी आठों साथियों को हत्या और साक्ष्य छिपाने में जेल भेज दिया। बिठूर थाने से न्यायालय जाते समय छात्र परिजनों को देखकर फूट-फूट कर रोने लगे है। 

बिठूर के मंधना बगदौधी बांगर अशोक त्रिपाठी के हॉस्टल में शनिवार की रात बीफार्मा छात्र संगम यादव और उसके आठ साथियों ने मिलकर नये वर्ष के जश्न में बियर पार्टी की थी। जिसमे संगम की तीन मंजिल हॉस्टल से 39 फिट के ऊपर से गिरकर प्लाटून कमांडर उदेश यादव के दूसरे नंबर के 23 वर्षीय पुत्र बीफार्मा छात्र संगम यादव की मौत हो गई थी। छात्रों ने डर के कारण बिठूर गौशाला रोड गुरहा के पास सड़क किनारे शव फेंक दिया था।

सुबह खेतो में जाते समय ग्रामीणों ने शव को देख पुलिस को सूचना दी थी। मृतक संगम के चाचा सुदेश की तहरीर पर रविवार को पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। बिठूर पुलिस ने सर्विलांस और विधि विज्ञान प्रयोगशाला की जांच में सभी छात्रों को हिरासत में लेकर पुछताछ की गई।

जिसमे सभी आठों बीफार्मा छात्रों कुशीनगर निवासी अभिषेक पांडेय, कुशीनगर के पडरौना के मंकेश भारती, दीपक कुशवाहा, रूमा के एक्सिस कॉलेज का कैफ अली, आजमगढ़ निवासी अभिषेक सरोज, महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज मंधना के गौतम कुमार झा, आनंद कुमार वर्मा महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज निवासी वाराणसी, अफजल अली महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कालेज निवासी पडरौना कुशीनगर सभी बीफार्मा के छात्र है। जहां सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार