अमेरिका में पहली ट्रांसजेंडर को इस मामले में मिली सजा-ए-मौत
वाशिंगटन। अमेरिका में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी ट्रांसजेंडर महिला को मौत की सजा सुनाई गई है। मंगलवार की देर रात एक ट्रांसजेंडर महिला को जहरीला इंजेक्शन देकर मौत की सजा दी गई। दोषी ठहराई गई 49 वर्षीय ट्रांसजेंडर महिला का नाम एम्बर मैकलॉघलिन है, जिस पर अपनी प्रेमिका की हत्या का आरोप साबित हो चुका है। मौत की सजा सुनाई जा चुकी है। एम्बर को मिसौरी शहर के डायग्नोस्टिक एंड करेक्शनल सेंटर में अमेरिकी समयानुसार शाम करीब 7 बजे मृत घोषित कर दिया गया। अमेरिका में इस तरह का पहला मामला है।
एम्बर का गुनाह
रिपोर्ट के मुताबिक अंबर पर अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या का आरोप लगा था। सजा से बचने के लिए दोषी के वकील ने गवर्नर माइक पार्सन से माफी की गुहार भी लगाई थी, लेकिन गवर्नर माइक पार्सन ने इसे स्वीकार नहीं किया और अंबर की सजा बरकरार रखी। आपको बता दें कि साल 2003 में नवंबर के महीने में एम्बर मैकलॉघलिन ने अपनी गर्लफ्रेंड बेवर्ली गुएंथर की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए मिसीसिपी नदी के पास फेंक दिया था। उसे साल 2016 में मौत की सजा सुनाई गई थी, जिसे कोर्ट ने साल 2021 तक बरकरार रखा था।
बता दें कि एम्बर के वकीलों ने कई बार सजा कम करने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि एम्बर की मौत की सजा को आजीवन कारावास में बदला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एम्बर अपने शुरुआती दिनों से ही मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान थी। घर में भी उसके साथ बहुत बुरा बर्ताव होता था और उसके पिता उसे रोज मारते-पीटते थे। इन तमाम यातनाओं के बाद वह अपनी वास्तविक पहचान के साथ जीवन जीने के लिए संघर्ष कर रही थी। एम्बर के वकीलों ने कहा कि एम्बर जेंडर डिस्फोरिया नाम की बीमारी से पीड़ित थी।
ये भी पढ़ें:- अफगानिस्तान की महिलाओं के साथ है अमेरिका : White House
