सुल्तानपुर: लापता युवक का खेत की नाली में मिला शव
अमृत विचार, कूरेभार/ सुल्तानपुर। बीती शाम खेत की तरफ शौच करने गए संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया । परिजनों ने आस पास काफी खोजबीन शुरू की । लेकिन सफलता नहीं मिली। गुरुवार की सुबह युवक की तलाश के दौरान उसका शव ट्यूबवेल की नाली में औंधे मुंह पड़े हुआ मिला । पीड़ित परिजन घटना की सूचना पुलिस को दी । सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर एन बी सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा । घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है ।
कूरेभार थाना क्षेत्र के परसौंहा सलीमपुर ग्रेट गांव निवासी छोटेलाल का 25 वर्षीय बेटा बलजीत कोरी गुरुवार की शाम खेत मे शौच के लिए गया था । देर शाम तक वह घर वापस नही आया,परिजनों ने काफी खोजबीन की। घना कोहरा होने के चलते कही सुराग नही लग सका। गुरुवार की सुबह परिजनों की तलाश के दौरान छोटेलाल के (25) वर्षीय बेटा बलजीत कोरी गांव के लालचन्द्र पुत्र रामफेर के खेत के बगल से गुजरी नाली में औंधे मुंह पड़ा हुआ मिला। मृतक युवक के पिता छोटेलाल की तहरीर पर कूरेभार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । घटना के बाद से मृतक युवक के पारिवारिकजनों में कोहराम मचा हुआ है ।
पत्नी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल
कूरेभार थाना क्षेत्र के सलीमपुर ग्रेट गांव निवासी युवक की पानी में डूबकर हुई मौत के बाद से उसकी पत्नी अनिता व दो छोटे बच्चों श्रेयांश(03)वर्ष ,अंश 02 वर्ष का रोरोकर बुरा हाल है।
ये भी पढ़ें - लखनऊ: शिक्षिका ने फांसी लगाकर दी जान, हरदोई के प्राथमिक विद्यालय में थी तैनात, जानें वजह
