UP MLC Election: BJP ने विधान परिषद सीटों के लिए तय किए इन दिग्गजों के नाम, देखें कौन-कौन हैं शामिल
लखनऊ। यूपी होने जा रहे शिक्षक- स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उम्मीदवारों के नाम लगभग तय कर लिया है। छह सीटों में से कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, ब्रज के क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी और काशी के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव को मौका मिल सकता है। प्रदेश महामंत्री अमर पाल मौर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल, संतोष सिंह और बृजबहादुर उपाध्याय में से तीन नाम पर लग लगती है मुहर। भाजपा पांच सीटों पर प्रत्याशियों का पैनल तैयार किया है।
माना जा रहा हें कि रविवार तक प्रत्याशियों की घोषणा भाजपा कर सकती है। विधान परिषद की शिक्षक स्नातक खंड की पांच सीटों के चुनाव में स्नातक खंड की तीन सीटों पर वर्तमान सदस्यों को ही भाजपा प्रत्याशी बनाया जा सकता है। गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक से वर्तमान एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह और अजय सिंह एडवोकेट में से एक पर लगेगी मुहर। इलाहाबाद झांसी खंड शिक्षक से बाबूलाल तिवारी, अशोक राठौर और कानपुर खंड शिक्षक से अरुण सिंह, रेणु रंजन भदौरिया, दिवाकर तिवारी का नाम।
गौरतलब है कि निकाय चुनाव के टलने के बाद बीजेपी का अब सारा फोकस सांगठनिक बदलावों पर हो गया है। विधानपरिषद सीटों के नामों का चयन भी लंबे समय से अटका था, जिसके लिए नाम लगभग फाइनल हो गए हैं। निकाय चुनाव अप्रैल -मई से पहले होने के आसार नहीं हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी यूपी प्रवास पर थे। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा प्रदेश अधय्क्ष भूपेंद्र चौधरी और अन्य बड़े पदाधिकारियों के साथ बैठकें की थीं।
यह भी पढ़ें:-UP MLC Election: BJP और सपा के बीच होगा मुकाबला, जानिए किसका पलड़ा है भारी
