Microsoft के चेयरमैन नडेला ने PM मोदी से की मुलाकात, Digital India को साकार करने में मदद का किया वादा
नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सत्या नडेला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और वादा किया कि डिजिटल इंडिया की संकल्पना को साकार करने में कंपनी देश की मदद करेगी। नडेला भारत के चार दिन के दौरे पर आए हुए हैं। माइक्रोसॉफ्ट के शीर्ष अधिकारी नडेला ने प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात को ‘‘गहरी समझ विकसित करने वाली’’ बताया।
उन्होंने डिजिटल रूपांतरण के जरिये टिकाऊ एवं समावेशी आर्थिक वृद्धि पर सरकार के जोर की सराहना भी की। नडेला ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, ‘‘डिजिटल रूपांतरण के जरिये टिकाऊ और समावेशी आर्थिक वृद्धि पर सरकार द्वारा गहराई से ध्यान देना प्रेरणादायी है। हम डिजिटल इंडिया की संकल्पना को साकार करने और दुनिया का मार्गदर्शक बनाने में भारत की मदद को उत्सुक हैं।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘गहरी समझ विकसित करने वाली मुलाकात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार।’’
Glad to have met you @satyanadella. India's strides in technology and innovation are ushering in an era of tech-led growth. Our youth is filled with ideas which have the potential to transform the planet. https://t.co/aFqYM1QI6I
— Narendra Modi (@narendramodi) January 5, 2023
नडेला देश में कई शहरों के दौरे पर हैं और ग्राहकों, स्टार्टअप, डेवलपर, शिक्षाविद, छात्रों तथा सरकार के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात कर रहे हैं। बुधवार को उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात कर डिजिटल क्षेत्र में शासन एवं सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर बात की थी। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री राजीव चंद्रशेखर से भी मुलाकात की।
नडेला ने भारत की सार्वजनिक भलाई के लिए सार्वजनिक डिजिटल अवसंचरना बनाने के लिए सराहना की और प्रौद्योगिकी तथा आर्थिक वृद्धि के जरिये समावेश और सशक्तीकरण लाने के महत्व को रेखांकित किया। माइक्रोसॉफ्ट प्रमुख ने जोर देकर कहा कि उनकी कंपनी की ‘‘भारत के प्रति बहुत प्रतिबद्धता’’ है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सत्या नडेला से मुलाकात के बाद बृहस्पतिवार को कहा कि प्रौद्योगिकी और नवाचार में भारत की प्रगति प्रौद्योगिकी-आधारित विकास के युग की शुरुआत कर रही है। भारत की चार दिवसीय यात्रा पर आए नडेला ने मोदी से मुलाकात की और वादा किया कि डिजिटल इंडिया की संकल्पना को साकार करने में कंपनी देश की मदद करेगी।
मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘आपसे मिलकर खुशी हुई सत्या नडेला। प्रौद्योगिकी और नवाचार में भारत की प्रगति प्रौद्योगिकी-आधारित विकास के एक युग की शुरुआत कर रही है। हमारे युवा ऐसे विचारों से भरे हुए हैं, जिनमें ग्रह को बदलने की क्षमता है।’’ माइक्रोसॉफ्ट के शीर्ष अधिकारी नडेला ने प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात को ‘‘गहरी समझ विकसित करने वाली’’ बताया। उन्होंने डिजिटल रूपांतरण के जरिये टिकाऊ एवं समावेशी आर्थिक वृद्धि पर सरकार के जोर की सराहना भी की।
नडेला ने ट्वीट किया, ‘‘डिजिटल रूपांतरण के जरिये टिकाऊ और समावेशी आर्थिक वृद्धि पर सरकार द्वारा गहराई से ध्यान देना प्रेरणादायी है। हम डिजिटल इंडिया की संकल्पना को साकार करने और दुनिया का मार्गदर्शक बनाने में भारत की मदद को उत्सुक हैं।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘गहरी समझ विकसित करने वाली मुलाकात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार।’’
ये भी पढ़ें- Girls Education Ban: तालिबान को जवाबदेह ठहराने के लिए अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के साथ योजना बनाने में जुटा अमेरिका
