लखनऊ : यूपी एसटीएफ ने वीसी विनय पाठक की जांच का चिट्ठा शासन को भेजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने भ्रष्टाचार के मसले पर घिरे कानपुर यूनिवर्सिटी के वीसी विनय पाठक पूरा चिट्ठा तैयार कर शासन को सौंप दिया है। शासन की ओर से तीन दिन पहले इस प्रकरण की सीबीआई से जांच कराने जाने की सिरफारिश की गई है। हालांकि इस सन्दर्भ में सीबीआई की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। सूत्रों की मानें तो, शासन यूपी एसटीएफ से कानपुर यूनिवर्सिटी के वीसी विनय पाठक प्रकरण में प्रोग्रेस रिपोर्ट मांगी थी। इसमें गहनता से जांच के साथ कार्रवाई का ब्योरा भी मांगा गया था।

इस आधार पर यूपी एसटीएफ ने पूरे मामले की जांच रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। स्पेशल टास्क के एक अधिकारी की मानें तो पांच दिन पहले शासन ने इस मामले की सीबीआई जांच की संस्तुति कर दी है। इसके अलावा शासन ने अब तब की प्रगति का ब्योरा स्पेशल टास्क से मांगा था।

गौरतलब है कि  26 अक्टूबर को राजधानी के इंदिरानगर कोतवाली में वीसी विनय पाठक समेत अजय मिश्र के खिलाफ डेविड मारियो ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद एसटीएफ ने अजय मिश्र, अजय जैन और संतोष कुमार कर जेल भेज दिया था। संतोष ने बरेली में बीएड परीक्षा केन्द्र में कोरोना किट सप्लाई का काम लिया था। संतोष की कंपनी के नाम पर अजय ने कमीशन लिया था।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ : किन्नर समुदाय के हितों का ख्याल रखना जरूरी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव