बुलंदशहर: बंदरों के हमले में घायल सिपाही की मौत
बुलंदशहर, अमृत विचार। जिले में बंदरों का आतंक बदस्तूर जारी है । घर की छत पर कपड़े सुखाते समय बंदरों के झुंड ने सिपाही पर हमला कर दिया। हमले से बचने के चक्कर में सिपाही छत से नीचे गिर पड़े। घायल सिपाही को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान सिपाही लाल सिंह ने दम तोड़ दिया।
सिपाही लाल सिंह छत पर कपड़े फैलाने गए थे। इसी दौरान उन पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। उन्होंने बचने की कोशिश की और भागने लगे। इस दौरान वह छत से नीचे गिर पड़े। घायल कॉन्स्टेबल को तत्काल बुलंदशहर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें - Etawah Crime : चालक की हत्या का खुलासा कर पांच आरोपी गिरफ्तार, बस से हटवाने पर साथियाें संग वारदात की बात कबूली
