काशीपुर: नवजात की मौत, अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। एक निजी अस्पताल में नवजात की मौत पर परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा काटा। इस दौरान परिजनों की अस्पताल स्टाफ से तीखी बहस भी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराकर नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मालधन निवासी केतन ने बुधवार शाम को अपनी 22 वर्षीय पत्नी सीमा को प्रसव के लिए मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां गुरुवार सुबह उसकी पत्नी ने शिशु को जन्म दिया, लेकिन कुछ देर बाद ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। जिसको लेकर परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया और प्रसव के समय किसी भी अनुभवी चिकित्सक के न होने की बात कही।

वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस व अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। उसके बाद पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म