अयोध्या महोत्सव में 75 विशिष्ट प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

एसपी सिटी व नगर आयुक्त ने किया अयोध्या प्रतिभा सम्मान समारोह का शुभांरभ

अमृत विचार, अयोध्या।  सातवें दिन अयोध्या महोत्सव में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी सिटी मधुबन सिंह व विशिष्ट अतिथि नगर आयुक्त विशाल सिंह ने किया। अतिथियों का महोत्सव के न्याय अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। समारोह में जिले की 75 विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

एसपी सिटी मधुबन सिंह ने कहा कि समाज के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करने से उनका उत्साहवर्धन होता है। नगर आयुक्त विशाल सिंह ने कहा कि सफल व्यक्तियों में जिम्मेदारी लेने की क्षमता होती है।

इस दौरान गायन व नृत्य के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सरस सलिल भोजपुरी सिने अवॉर्ड समारोह में भोजपुरी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। छह जनवरी को किसान गोष्ठी, अयोध्या आइडल तथा फोक अवॉर्ड शो का आयोजन होगा।

बसंत राम, नेहा कुमारी व  विनय मौर्य भी हुए सम्मानित

अयोध्या महोत्सव सम्मान समारोह में सामाजिक सेवा के लिए मां शांति सेवा फाउंडेशन के संरक्षक बसंत राम, अध्यक्ष नेहा कुमार व सदस्य विनय प्रकाश मौर्य को महोत्सव के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव की उपस्थिति में अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

संरक्षक बसंत राम, अध्यक्ष नेहा कुमारी व  सदस्य विनय प्रकाश मौर्य आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल निस्वार्थ भाव से सेवा करने के लिए है। इस अवसर पर टीम के डॉ. देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, डॉ. संजीव कुमार यादव, सूरज, अमृता, आंचल व काजल मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या : कलेक्ट्रेट से सड़क सुरक्षा माह का आगाज, सड़कों पर टूटते नजर आए नियम-कायदे

संबंधित समाचार