बरेली: कड़ाके की ठंड में अलाव के अभाव में लकड़ी और कूड़ा बीनकर ताप रहे आग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पोस्टमार्टम से लेकर एसएसपी ऑफिस समेत तमाम जगह नहीं है अलाव के इंतजाम

बरेली, अमृत विचार। जिले में ठंड का सितम जारी है। शीतलहर से सड़कों पर निकले लोग आग का सहारा लेते नजर आ रहे हैं। लेकिन नगर निगम कुछ स्थानों पर ही अलाव की व्यस्था कर पा रहा है। कड़ाके की ठंड में निकले लोग इससे बचने के लिए सड़क पर पड़े कूड़े-करकट से आग जलाकर ठंड से बचते नजर आ रहे हैं।

98df4a00-3292-4ea4-8524-2664a53662d7

पोस्टमार्टम हाउस पर रोज ही मृतको के परिजन आते हैं, लेकिन यहां पर अलाव की व्यवस्था न होने से वह लोग आसपास पड़ी लकड़ी और पन्नी व कूड़ा-करकट बीन कर हाथ तापते देखे जा सकते है। सरकारी दफ्तरों में आने वाले फरियादी कड़ाके की ठंड से कांपते नजर आ रहे हैं। राहगीरों द्वारा बताया गया है कि अलाव गिनी चुनी जगह व चौराहे पर जलाया गया है। बाहर से आने वाले फरियादियों के लिए भी सरकारी दफ्तरों के बाहर अलाव की व्यवस्था नगर निगम को करना चाहिए।  

e8559514-8e63-4a39-a5a2-b3e5a07a4bfd

एसएसपी दफ्तर से लेकर पोस्टमार्टम हाउस, कमिश्नर ऑफिस तहसील तमाम सरकारी दफ्तरों में इसकी कोई व्यवस्था नजर नहीं आ रही है। इस कड़ाके की ठंड ने कुछ ही दिन में जन-जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। आने जाने वाले लोगों को ठंड में ठिठुरते हुए देखा जा सकता है। ऐसे लोगों के लिए घर से निकलना एक मजबूरी है। लेकिन नगर निगम में ऐसे लोगों के लिए कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं की है।

ये भी पढ़ें- बरेली क्लब मैदान में दिखेगी पहाड़ों की संस्कृति, विधि-विधान से हुआ उत्तरायणी मेले का भूमि पूजन

संबंधित समाचार