बाजपुर: कोर्ट के आदेश पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। खेत से अवैध तरीके से मिट्टी उठाने का विरोध करने पर गाली-गलौज व मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

नगरपंचायत केलाखेड़ा के वार्ड नंबर-एक मोहल्ला गांधीनगर निवासी यादराम पुत्र रामचरन ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अनुसूचित जाति का व्यक्ति है। आरोप है कि 2 जुलाई 2022 केलाखेड़ा निवासी रिजवान अल्वी पुत्र मो.उसमान अल्वी चोरी से उसके खेत से मिट्टी उठा रहा था। वहां पहुंचने तक आरोपी लोडर व डंपरों के जरिये खेत से 8 से 9 फिट गहराई तक मिट्टी की चोरी कर ले गया।

विरोध करने पर रिजवान अल्वी ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर दो-तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर मारपीट की और गाली-गलौज कर डंपर से कुचलने की धमकी दी। शोर-शराबा होने पर पड़ोसी किसान शाहेरुम खान व आफताफ खान अन्य लोगों ने आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया।

केलाखेड़ा थाने में तहरीर दी थी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। 22 जुलाई को एसएसपी को डाक से प्रार्थना पत्र प्रेषित किया। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद कोर्ट की शरण ली। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव