अयोध्या: जश्न ईद मीलादुन्नबी से हुआ मखदूम शाह उर्स का आगाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक विश्व विख्यात सूफी संत हजरत शेख अहमद अब्दुल हक (मखदूम साहब) के 606 वें उर्स ए शेख उल आलम के अवसर पर 5 जनवरी को मस्जिद दरगाह शरीफ में बाद नमाज फज्र सुबह 6 बजे कुरान ख्वानी व जश्न ईद मिलादुन्नबी से आगाज हुआ । बाद नमाज ए मगरिब मौलाना राशिद निजामी ने मस्जिद दरगाह शरीफ में खिताब किया। 

रात में दरगाह शरीफ के अंदर सज्जादा नशीन व मुतवल्ली शाह अम्मार अहमद अहमदी  नैय्यर मियां की अध्यक्षता में महफिल ए समा (कव्वाली) आयोजित हुई जिसमे देश के बड़े सूफी गायकों ने सूफी कलाम पेश किए। उर्स में आये हुए जायरीनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए नैय्यर मियां के बेटे नायब सज्जादा नशीन अहमद मियां स्वयं निगरानी कर रहें है। लंगर की पूरी व्यवस्था यूसुफ मियां की निगरानी में हो रही है।

ये भी पढ़ें -  पोर्ट ब्लेयर से पूर्वोत्तर, जम्मू कश्मीर से रामेश्वरम तक नेटवर्क को मजबूत बनाएगा प्रसार भारती

संबंधित समाचार