ऑस्ट्रेलिया-वेस्टइंडीज की टी-20 सीरीज स्थगित, अब आईपीएल खेलेंगे खिलाड़ी
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच अक्टूबर के पहले सप्ताह में प्रस्तावित तीन मैचों की टी-20 सीरीज को स्थगित कर दिया गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी। इस टी-20 सीरीज के मैच टाउंसविले, केर्न्स और गोल्ड कोस्ट में चार, छह और नौ अक्टूबर को खेले जाने थे। सीए ने …
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच अक्टूबर के पहले सप्ताह में प्रस्तावित तीन मैचों की टी-20 सीरीज को स्थगित कर दिया गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी। इस टी-20 सीरीज के मैच टाउंसविले, केर्न्स और गोल्ड कोस्ट में चार, छह और नौ अक्टूबर को खेले जाने थे।
सीए ने अपने आधिकारी ट्विटर हैंडल पर एक बयान जारी कर बताया है, “क्रिकेट वेस्टंडीज के साथ मिलकर हमने अक्टूबर में क्वींसलैंड में होने वाली टी-20 सीरीज को रद्द करने का फैसला किया है।” उन्होंने कहा, “इसे आईसीसी टी-20 विश्व कप की तैयारी के मद्देनजर आयोजित किया गया था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में होने वाले इस टी-20 विश्व कप को अब 2021 या 2022 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।”
ऑस्ट्रेलिया का अगला अंतर्राषट्रीय कार्यक्रम इंग्लैंड के साथ सीमित ओवरों की सीरीज है जिसमें तीन टी-20 और इतने ही वनडे मैचों की सीरीज है जिसकी शुरुआत चार सितंबर से होनी है।
बता दें कि दोनों देशों के शीर्ष खिलाड़ी अब इंडियन प्रीमियर लीग में हिस्सा लेंगे, जिसका आयोजन 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच यूएई में किया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया की जिम्बाब्वे के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय सीरीज को भी स्थगित कर दिया गया जो रविवार से शुरू होनी थी।
