बरेली: एमएलसी स्नातक चुनाव... नामांकन एक नहीं, 11 ले गए पर्चे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कमिश्नरी स्थित नामांकन स्थल आयुक्त न्यायालय कक्ष में यहां से राजनैतिक दलों के लोग नामांकन पत्र लेकर जा रहे हैं।

बरेली, अमृत विचार। बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक चुनाव में दूसरे दिन शुक्रवार को भी एक नामांकन नहीं हो सका। पूर्वाह्न 11 बजे से 3 बजे तक रिटर्निंग ऑफिसर या आयुक्त संयुक्ता समद्दार आयुक्त न्यायालय कक्ष में बैठी रहीं लेकिन कोई प्रत्याशी पर्चा दाखिल करने नहीं पहुंचा। चार नेता नामांकन पत्र लेकर गए हैं।

गुरुवार को 7 लोग लेकर गए थे। रिटर्निंग ऑफिसर ने बताया कि एमएलसी सीट की नामांकन प्रक्रिया 5 जनवरी से शुरू है। एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ है। न्यायालय कक्ष से 11 लोग नामांकन पत्र लेकर गए हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली: मास्टर जी पर भरोसा नहीं, बीटीसी प्रशिक्षु करेंगे निपुण विद्यार्थियों की पहचान

संबंधित समाचार