हमीरपुर: छेड़खानी के विरोध में युवकों ने फायरिंग कर फैलाई दहशत, पुलिस ने 9 को दबोचा  

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

आरोपियों में दो बिच्छू गैंग के ​सक्रिय सदस्य 

मुस्करा /हमीरपुर, अमृत विचार। थाना जरिया के एक गांव में युवती से छेड़खानी का विरोध करने पर फायरिंग कर दहशत फैला भाग रहे नौ युवकों को थाना मुस्करा पुलिस ने कार समेत दबोच लिया। वहीं बाइक सवार युवक भागने में सफल रहे। पकड़े गए नौ में दो लोग बिच्छू गैंग के सक्रिय सदस्य हैं जिन पर कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। 

थाना जरिया के गांव में शुक्रवार दोपहर बाइक सवार युवक अपनी पहचान की एक युवती के घर में जाकर छेड़खानी करने लगे, पिता ने विरोध किया तो उसने अपने करीब 14 लोगों को बुला लिया। असलहों के साथ पहुंचे आरोपियों ने गाली-गलौज कर फायरिंग कर दी। जिससे गांव में दहशत फैल गयी। फायरिंग के बाद सभी चार पहिया और बाइक से मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर जरिया पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने जलालपुर और मुस्करा थाना को सूचना दी। 

इस बीच मौके से भाग रहे युवकों को थाना मुस्करा पुलिस ने कस्बे के छह थोकपुरवा मोहाल के यज्ञशाला के पास से मय मारुति ईको गाड़ी पकड़ लिया। वाहन में नौ युवक को पुलिस ने धर दबोचा। तभी पीछा कर रही जलालपुर और जरिया पुलिस इंस्पेक्टर पहुंच गए। थाने ले जाए गए नौ युवकों की थाने में प्राथमिकी लिखापढ़ी के बाद जरिया पुलिस थाने ले गई। 

जरिया थाना इंचार्ज बृजमोहन का कहना है एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर दी है। जिसमें बताया कि आरोपी अवैध असलहों से लैस होकर उसके घर आए और गाली गलौज कर बेटी के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर फायरिंग कर दी। उन्होंने कहा कि नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही भागे हुए अन्य साथियों की पुलिस तलाश कर रही है। तहरीर के अनुसार जांच करते हुए कार्रवाई की जा रही है। बताया कि आरोपियों के खिलाफ बलवा में भी मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पकड़े गए नौ लोगों में से दो बिच्छू गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। जिनके ऊपर पहले से ही संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हैं।

ये भी पढ़ें -  हरदोई: विवाहिता को ससुराल से पीट-पीट कर निकाला, मायके पहुंचकर भी पीटा

संबंधित समाचार