आज का राशिफल। 07 जनवरी, 2023

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज सभी कार्य अपनी देख-रेख में पूर्ण करें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। किसी अनुचित कार्य में आप रुचि ले सकते हैं। विरोधी पक्ष से सावधान रहें। बेकार के लोगों से दूरी बनाकर रखें।

वृष

आज कारोबार को लेकर बड़ी डील कर सकते हैं। परिस्थितियां आपके नियंत्रण में रहेंगी। नए तरीके से काम करने की कोशिश करेंगे। दांपत्य जीवन में शुभता रहेगी। परिवार में आपसी सहयोग और सौहार्द बढ़ेगा। 

मिथुन

आज आपके ऊपर काम का काफी दबाव रहेगा। परिवार को लेकर परेशानी हो सकती है। अनावश्यक धन खर्च करने से बचें। खानपान पर काफी ध्यान देंगे। नए संबंधों को लेकर थोड़े सावधान रहें। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।

कर्क

आज का दिन काफी खर्चीला रहने वाला है। नए व्यवसाय की योजना बना सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। लोग आपसे सलाह ले सकते हैं। फाइनेंस से जुड़े निर्णय ले सकते हैं। धार्मिक कार्यों को काफी महत्व देंगे।

सिंह

आज आपको संतान पर धन खर्च करना पड़ेगा। दिनचर्या को दूसरों के अधीन न होने दें। स्वास्थ्य कुछ कमजोर सा महसूस होगा। व्यापार में लापरवाही के कारण नुकसान हो सकता है। महत्व कार्यों में विलंब हो सकता है।

कन्या

आज जॉब में आपके अधिकार बढ़ेंगे। संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। ऑफिस का जरूरी प्रोजेक्ट पूर्ण करेंगे। व्यवसाय में आपको अपेक्षानुकूल लाभ प्राप्त होगा। किसी बड़े संस्थान से नौकरी के ऑफर मिलने की संभावना है। 

तुला

आज पुराना मामला सुलझने के पूर्ण योग हैं। व्यापार में सब आपके अनुकूल होगा। आपकी सामाजिक छवि को लोग बिगाड़ने का प्रयास करेंगे। सोशल मीडिया पर आप अच्छे और प्रतिष्ठित लोगों के संपर्क में आएंगे। रिश्तों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।

वृश्चिक

आज बड़े खर्चों को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। आत्मविश्वास कमजोर हो सकता है। उच्च अधिकारियों के साथ बहसबाजी हो सकती है। दूसरों की सलाह के बजाय अपने विवेक के आधार पर ही निर्णय लें।

धनु

आज मनोनुकूल काम न होने से मन व्यथित हो सकता है। पारिवारिक जरूरतों को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। नई तकनीक सीखने के लिए उत्तम समय है। संतान के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। पूर्व नियोजित कार्यों में अवरोध आ सकता है।

मकर

आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से समय बहुत अच्छा है। लक्ष्यों को आसानी से पूर्ण कर लेंगे। कारोबार में बड़ी साझेदारी कर सकते हैं। संपत्ति संबंधी विवाद हल होने के पूर्ण योग हैं।

कुंभ

आज अधिकारी वर्ग से आपको सहयोग मिलेगा। ऋण लेने से बचें। व्यवसाय की स्थितियां पूर्ववत ही रहेंगी। शारीरिक रूप से ऊर्जवान रहेंगे। विवादों को दूर करने का प्रयास करें। कोई सर्जरी करवाना चाह रहे हैं तो थोड़ा रुक जाएं।

मीन

आज थोड़ी सी लापरवाही भारी हो सकती है। धन को लेकर तनाव दूर होगा। भावुक होकर अपना नुकसान करवा सकते हैं। परिजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मीडिया और इंटरनेट में अफवाहों से बचने का प्रयास करें।