Video : एक के बाद एक थप्पड़ों की बौछार… किसी फिल्म का सीन नहीं, कानपुर के बर्रा थाने में दरोगा ने भाजपा कार्यकर्ता को पीटा
कानपुर में थाने में दरोगा ने भाजपा कार्यकर्ता को पीटा।
कानपुर के बर्रा थाने में विवाद की शिकायत करने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता की दरोगा ने पिटाई कर दी। इससे नाराज भाजपाइयों ने थाने का घेराव कर हंगामा किया। उधर, वीडियो वायरल होने पर डीसीपी दक्षिण प्रमोद कुमार ने दाे दरोगाओं को लाइन हाजिर कर दिया।
कानपुर, अमृत विचार। अक्सर सुर्खियों में रहने वाली कानपुर कमिश्नरेट पुलिस एक बार फिर चर्चा में आई। बीते दिनों महिला से छेड़छाड़ के मामले के बाद बर्रा थाने में दरोगा ने भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई कर दी। एक के बाद एक थप्पड़ों की बौछार देख हर कोई फिल्म का सीन समझ बैठा। जिसका वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।
कानपुर के बर्रा थाने में दरोगा ने युवक को पीटा। pic.twitter.com/YCXkWGQ7NZ
— Nitesh Mishra (@NiteshM62087880) January 7, 2023
यह था मामला
बर्रा थानाक्षेत्र अंतर्गत एक विवाद में शिकायत करने थाने पहुंचे भाजपा के कार्यकर्ता पुत्तू अवस्थी की पुलिस द्वारा पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद थाने पहुंचे दर्जनों कार्यकर्ताओं ने थाना परिसर में ही धरना प्रदर्शन शरु कर दरोगा पर कार्रवाई कराने को लेकर हंगामा काटा। भाजपा नेताओं ने इसकी शिकायत पुलिस के आलाधिकारियों से की। थाने में बवाल बढ़ता देख आसपास थानों को फोर्स बुला लिया गया।
वीडियो वायरल होने पर पुलिस अधिकारी हरकत में आये
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है, कि किस तरह दरोगा पीड़ित को थाने के अंदर धक्कियाते हुए थप्पड़ लगाकर अंदर ले जा रहे हैं। साथ ही इस घटना को वीडियो बना रहे युवक के हाथ से भी मोबाइल छीन कर पीट दिया। जिसके बाद भाजपाईयों ने पहुंचकर हंगामा करना शुरु कर दिया। इस मामले में डीसीपी दक्षिण प्रमोद कुमार ने दरोगा आनंद कुमार व आशीष कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। इस के बाद हंगामा शांत हुआ।
इन मामलों में पुलिस की हुई फजीहत
1- दो कांस्टेबल अपहरण-वसूली गैंग चला रहे
2- कल्याणपुर में पुलिस द्वारा फेंका गया तराजू उठाने में सब्जी विक्रेता के कटे थे पैर
3- नौबस्ता में छेड़छाड़ का विरोध करने महिला ने कांस्टेबल को वैन से खींचकर पीटा
4- साढ़ में सिपाही ने साथी पुलिसकर्मियों पर पिटाई का लगाया था आरोप
