बहराइच: घर में अजगर घुसने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, नानपारा/ बहराइच। नानपारा रेंज के असवा मोहम्मदपुर गांव निवासी एक ग्रामीण के घर में शनिवार सुबह अजगर घुस गया। अजगर को देख परिवार में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही पहुंचे वन कर्मियों ने अजगर को पकड़ लिया।

बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज के ग्राम पंचायत असवा मोहम्मदपुर गांव निवासी मंगल प्रसाद शनिवार को परिवार के साथ अलाव ताप रहे थे। तभी परिवार के लोगों को अजीब तरह की आवाज घर से बाहर सुनाई दी। मंगल प्रसाद ने घर में जाकर देखा तो अजगर रेंग रहा था। इस पर परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना रेंज कार्यालय में दी गई। 

वन क्षेत्राधिकारी राशिद जमील ने वन कर्मियों को मौके पर भेजा। वन कर्मियों ने अजगर को घर से बाहर निकाला। इसके बाद उसका रेस्क्यू कर उसे बघौली जंगल में छोड़ दिया है। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि अजगर लगभग पांच फीट लंबा और 10 किलो वजन का था।

ये भी पढ़ें -  अयोध्या: अधूरे पड़े हैं अमृत सरोवर, अब तालाब भी बनाने की तैयारी

संबंधित समाचार