अयोध्या: अधूरे पड़े हैं अमृत सरोवर, अब तालाब भी बनाने की तैयारी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

835 ग्राम पंचायतों में बनाएं जायेगें 1670 तालाब

अमृत विचार, अयोध्या। जिले में अधूरे पड़े 50 फीसदी अमृत सरोवरों के बीच अब ग्राम पंचायतों में तालाब भी बनाने की कवायद की जा रही है। जल स्तर बढ़ाने और पानी की बचत के लिए जनपद में 1670 जलाशय बनाए जाएंगे। प्रत्येक ग्राम पंचायत में दो तालाब बनाए जाएंगे। इसके लिए शासन ने समय भी निर्धारित किया है। 15 अगस्त 2023 तक सभी जलाशय को बनाकर तैयार किया जाना है। जिला प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है।

जनपद में पानी का अति दोहन तेजी के साथ हो रहा है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में तालाबों पर भी अवैध कब्जे किए जा रहे हैं। जिस कारण जनपद में तालाबों की संख्या घटती जा रही है और जल स्तर भी गिरता जा रहा है। शासन ने जल स्तर बढाने और पानी की बचत करने के लिए जलाशय बनाने के निर्देश दिए है। जिला प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है। जनपद में 835 ग्राम पंचायते हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत में दो तालाब बनाए जाएंगे। प्रत्येक तालाब पर करीब पांच लाख रुपए तक की धनराशि खर्च होगी। इसके लिए गांवों की मैपिंग के निर्देश दिए गए हैं। अब तक 350 तालाबों की मैपिंग की गई है। इन तालाबों पर कार्य शुरू कराया जा रहा है।

बोले जिम्मेदार 
जनपद में 835 ग्राम पंचायते हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत में दो तालाब बनाए जाने हैं। जिसके चलते जनपद में 1670 तालाब बनाए जाने हैं। इसके लिए शासन ने 15 अगस्त 2023 तक का समय निर्धारित किया है।
अनीता यादव, मुख्य विकास अधिकारी, अयोध्या

ये भी पढ़ें -Kanpur को स्वच्छ बनाने के लिए Motijheel में आइडिया-23 शुरू, तीन दिवसीय कार्यक्रम का विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया उद्घाटन  

संबंधित समाचार