आज का राशिफल। 08 जनवरी, 2023

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज व्यवसाय की दृष्टि से समय सामान्य रहेगा। कुछ तनाव रह सकता है। संपत्ति विवाद के मामले उलझ सकते हैं। आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। डायबिटीज़ के रोगियों को अपनी सेहत और खानपान को लेकर सावधान रहना चाहिए।

वृष

आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। संतान के करियर को लेकर समस्या दूर होगी। अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े व्यवसाय से बेहतरीन लाभ प्राप्त होगा। जीवनसाथी से सलाह लेकर काम करें।

मिथुन

आज घर का वातावरण अच्छा रहेगा। किसी पर भी अपने विचारों को लादने से बचें। समय के अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाना आवश्यक हो जाता है। लेखन कार्यों से जुड़े लोगों के मन में रचनात्मक विचार जन्म ले सकते हैं।

कर्क

आज जॉब में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। आपके कार्य व्यवहार की प्रशंसा होगी। नए कारोबारी अनुबंध होंगे जो आपके लिए काफी लाभदायक सिद्ध होंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। 

सिंह

आज शांतिपूर्वक मामलों को सुलझाने का प्रयास करें। कारोबार में नया प्रयोग न करें। गुप्त शत्रुओं को लेकर सावधान रहें। आपके बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान ज्यादा धन खर्च हो सकता है।

कन्या

आज प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर लेंगे। सभी कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे। मित्रों से आपके संबंध मधुर रहेंगे। उच्च अधिकारियों से आपको शाबाशी मिल सकती  है। परिवार में मांगलिक आयोजन की तैयारी करेंगे।

तुला

आज आपको सभी काम निष्ठापूर्वक करने चाहिए। विदेशी संस्थान से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। पुराना उधार चुका सकते हैं। लंबित कार्यों को पूरा करने में अतिरिक्त धन खर्च होगा। दूसरों की परेशानियों को समझते हुए उनकी यथासंभव मदद करेंगे।

वृश्चिक

आज आडंबर और दिखावे के कारण मन में कुंठा पनप सकती है। बीमारियों पर धन खर्च होगा। ऑफिस में किसी सहकर्मी के कारण मूड खराब हो सकता है। कारोबारी में सफलता इच्छानुसार नहीं मिलेगी। नया कार्य शुरू करने में जल्दबाज़ी न करें।

धनु

आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों की सैलरी बढ़ सकती है। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में धन खर्च करेंगे। कमीशन से जुड़े कार्यों से आपको लाभ प्राप्त होगा।

मकर

आज कारोबारी लक्ष्यों को लेकर योजना बना सकते हैं। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। सरकारी अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। पिता की संपत्ति प्राप्त हो सकती है। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी।

कुंभ

आज फालतू बातों में समय बर्बाद न करें। सामाजिक प्रभाव में वृद्धि होगी। व्यापार में सब आपके पक्ष में ही होता दिख रहा है। अधिकांश कार्य समय पर पूर्ण नहीं होंगे। बेवजह सोशल मीडिया पर लोगों से संपर्क न रखें।

मीन

आज युवा नए स्टार्ट अप और करियर को लेकर गंभीर रहेंगे। साझेदारी वाले प्रोजेक्ट्स में लाभ प्राप्त होगा। भावनाओं में आकर कोई व्यावसायिक निर्णय न लें। परिवार को लेकर चिंता दूर होगी। विपरीत लिंग के लोग आपकी तरफ आकर्षित रहेंगे।