पुलिस ने गोवंशों की खाल उतारते तीन को दबोचा
कोतवाली देहात के कौढ़ा गांव का मामला
हरदोई। शहर से कुछ दूरी पर कौढ़ा गांव में गोवंशों की खाल उतारी जाने की खबर पर वहां पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।इस बारे में सीओ बघौली विकास जायसवाल का कहना है कि मामला दर्ज करते हुए जांच की जा रही है।
बताया गया है कि रविवार की देर शाम को पुलिस को पता लगा कि कोतवाली देहात के कौढ़ा गांव में कुछ लोग गोवंशों की खाल उतार रहें हैं।इसका पता होते ही वहां पहुंची पुलिस ने मौके से तीन लोगों को दबोच लिया। हालांकि कुछ लोगों के वहां से भाग निकलने की बात कही जा रही है।इस बारे में सीओ बघौली श्री जायसवाल ने बताया है कि वहां से बरामद किए गए गोमांस को कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है। साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें : राज्यों के विधानमंडल के अध्यक्षों की कांफ्रेंस में जाएंगे सतीश महाना
