लखनऊ : अब तक सभी जिलों में दो लाख से अधिक कंबल बंट गए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,  लखनऊ। यूपी के सभी जिलों में सरकार की ओर से जनप्रतिनिधि इसे वितरित कर रहे हैं। सूबे के सभी 75 जिलों में इस वर्ष की शुरुआत तक दो लाख 86 हजार 740 से अधिक लोगों तक इसका वितरण किया जा चुका है। यह दावा प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने किया है।

प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश है कि कंबल वितरण का कार्य निरंतर चलता रहे। इसके लिए शासन-प्रशासन के अफसर भी काफी मुस्तैद हैं। दो जून की रोटी कमाकर परिवार का भरण पोषण करने वालों के सामने भीषण शीतलहरी में काफी दिक्कत हो रही है।

ऐसे में सरकार अबाध गति से कंबल का वितरण करा रही है। इसके लिए सरकार ने 4 लाख 96 हजार 883 कंबलों का क्रय कर लिया है। जरूरत को देखते हुए इसमें वृद्धि भी की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-मोटा खाएं निरोग रहें के थीम पर जागरूकता अभियान चलाएगी योगी सरकार

संबंधित समाचार