Kanpur Dehat News : घने कोहरे के कारण मौरंग लदा ट्रक हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटा, कई किमी तक लगा जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Kanpur Dehat News कानपुर देहात में ट्रक पलटने से लगा जाम।

Kanpur Dehat News कानपुर देहात के कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र के गांव जैनपुर नवीपुर में सोमवार तड़के घने कोहरे के चलते मौरंग लदा ट्रक पलट गया। जिससे कई किमी तक लंबा जाम लग गया।

कानपुर देहात, अमृत विचार। Kanpur Dehat News कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र के गांव जैनपुर नवीपुर में सोमवार तड़के घने कोहरे के चलते मौरंग लदा ट्रक हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे कई किमी तक जाम लग गया। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया।

अकबरपुर थाना क्षेत्र के  घने कोहरे के चलते मौरंग लदा ट्रक हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हाइवे की दूसरी लेन पर पलट कर ट्रक गिर गया। इसमें ट्रक चालक और क्लीनर बाल बाल बच गया। वहीं, ट्रक पलटने से कानपुर झांसी हाइवे पर जाम लग गया। इससे कई किमी जाम से हाईवे पर वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। करीब तीन घंटे जाम से राहगीरों के पसीने छूट गये। पुलिस और हाइवे के कर्मचारियों ने ट्रक को हटाकर हाइवे पर जाम खुलवाया।

संबंधित समाचार