अयोध्या: राजकीय कृषि बीज भंडार में बीज नहीं, भटक रहे किसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बीकापुर/ अयोध्या। राजकीय कृषि बीज भंडार बीकापुर में करीब एक महीने से किसानों को किसी भी प्रकार का बीज उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। रबी के मौसम में गेहूं का बीज उपलब्ध न हो पाने से क्षेत्र के तमाम किसान इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। बाजारों से बीज की दुकानों पर गेहूं का बीज खरीदने को मजबूर हो रहे हैं।

बताया गया कि राजकीय कृषि बीज भंडार केंद्र पर 30 नवंबर से किसी भी वेरायटी का उन्नतिशील गेहूं का बीज उपलब्ध नहीं है। जिसके चलते यहां गेहूं का बीज खरीदने के लिए आने वाले किसान मायूस होकर वापस लौट रहे हैं। इस समय रबी की मुख्य फसल गेहूं की बुवाई का सीजन लगभग बीतने जा रहा है। सिर्फ उन्हीं किसानों की गेहूं की बुवाई बाकी रह गई है जिनको पेड़ी का गन्ना बेच कर गेहूं की बुवाई 15 जनवरी के पूर्व कर लेना है। राजकीय कृषि बीज भंडार केंद्र से उसे अगेती और पछेती किसी भी किस्म के गेहूं का बीज उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। 

कई किसानों ने बताया कि सरकारी बीज गोदाम पर गेहूं का बीज न मिलने के चलते उनके द्वारा अपने घर के बीज की बुवाई की गई है। सहायक विकास अधिकारी कृषि रण बहादुर सिंह ने बताया कि इस समय गोदाम पर गेहूं के अलावा किसी भी किस्म का बीज उपलब्ध नहीं है। गेहूं का बीज 30 नवंबर से  खत्म हो गया है।

ये भी पढ़ें - अयोध्या में ठंड को लेकर कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल 14 जनवरी तक बंद, डीएम ने दिए आदेश  

संबंधित समाचार