रुद्रपुर: युवक को लोहे की रॉड व तंमचे की बट से हमला कर किया अधमरा, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। शिव नगर निवासी एक युवक पर तीन युवकों ने रविवार की देर रात लोहे की रोड व तमंचे की बट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को सौंपी अपनी तहरीर में शिवनगर थाना ट्रांजिट कैंप निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि रविवार की रात साढ़े 11 बजे के करीब उसके बड़े भाई गुरुविन्द्र सिंह को पड़ोस के रहने वाले सूरज कुमार, संजय चौहान और अमन कोली ने धोखे से बुलाकर उस पर लोहे की रॉड और तमंचे की बट से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटे आईं। उसके जेब में रखी चार हजार रुपये की नगदी व एक मोबाइल भी गिर गया।

शोर शराबा सुनकर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने कुलदीप सिंह की तहरीर पर तीन युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार