Video: कोबरा पर शख्स चला रहा था गोली, और फिर जो हुआ... देख कांप जाएगी रूह
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन वाइल्ड लाइफ से जुड़ी वीडियो वायरल होती रहती हैं। जिसमें कई वीडियो ऐसे होते हैं जो देख कर इंसान की रूह कांप जाए। वहीं कई वीडियो बहुत ही क्यूट से होते हैं। जिन्हें देखने के बाद आपका दिन बन जाता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स कोबरा सांप पर लगातार दो बार गोली चलाता है। शख्स का दोनों बार निशाना चूक जाता है। उसके बाद सांप को गुस्सा आ जाता है और वह शख्स पर पलटकर हमला कर देता है।
ट्विटर पर वीडियो को पोस्ट किया गया
इस वीडियो को ट्विटर पर "इंस्टैंट कर्मा" नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। यह आईडी अक्सर इस कैटेगरी के वीडियो को शेयर करता है। इस वीडियो को शेयर करने के बाद कैप्शन में लिखा,"कोबरा से लड़ने के लिए बंदूक मत लाओ।" इस वीडियो के पोस्ट किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं।
Don't bring a gun to a cobra fight! 🐍 pic.twitter.com/qGshAWdjHu
— Instant Karma (@Instantregretss) December 16, 2022
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जताई नराजगी
सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होते ही यूजर्स कमेंट कर शख्स को बेवकूफ और बेशर्म इंसान कहने लगे। एक यूजर ने कमेंट कर कहा कि शख्स निर्दयी और बेशर्म है जो एक बेजुबान जीव पर हमला कर रहा है। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि इस ग्रह पर सबसे खराब प्रजाति इंसान है जो कभी शांती से नहीं रहता। जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा कि "कर्मा इज़ अ बीच", और भी काफी यूजर्स ने कमेंट में लिखा कि शख्स ने जैसा किया वैसा उसे मिल गया।
ये भी पढ़ें- हिमालय से Kanpur की धरती पर आया दुर्लभ गिफेन गिद्ध, चिड़ियाघर में किया गया क्वारंटीन
