बहराइच: सड़क हादसे में कैसरगंज के अधिशासी अभियंता विद्युत घायल
बहराइच-लखनऊ मार्ग पर मदन कोठी के पास हुआ हादसा
अमृत विचार, बहराइच। कैसरगंज से बहराइच आ रहे विद्युत वितरण खंड तृतीय के अधिशासी अभियंता की कार मदन कोठी के निकट ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में अधिशासी अभियंता को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।
विद्युत वितरण खंड तृतीय कैसरगंज के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार गुप्ता सोमवार को कैसरगंज क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद बहराइच आ रहे थे। अधिशासी अभियंता की कार जब लखनऊ- बहराइच मार्ग पर फखरपुर थाना अंतर्गत मदन कोठी के निकट पहुंची तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। हादसे में अधिशासी अभियंता सुनील कुमार के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई है। मौके पर पहुंची फखरपुर पुलिस ने अधिशासी अभियंता को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया यहां पर उनका उपचार शुरू हुआ है। डॉक्टरों के मुताबिक सिर में गंभीर चोट आई है, सीटी स्कैन करवाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें - Bahraich: सपा candidate को जीत दिलाने के लिए Election प्रभारियों ने की बैठक
