कोहरे के चलते कई उड़ानें Divert, पूछताछ को एयरपोर्ट पर उमड़े यात्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On


वाराणसी। घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण कई विमानों को वाराणसी हवाई अड्डे पर उतारा गया अथवा डायवर्ट कर दिया गया। इस दौरान हवाई अड्डे पर पूछताछ करने वाले यात्रियों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। 

विस्तारा ने ट्वीट कर बताया कि मुंबई से वाराणसी को जा रहे विमान को रायपुर डायवर्ट कर दिया गया जबकि दिल्ली से वाराणसी आ रहे विमान को कम दृश्यता के कारण दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्विटर पर लिखा कि उसकी पत्नी व एक माह का बच्चा वाराणसी हवाई अड्डे पर रुके पड़े हैं। सोमवार सुबह से कोई भी विमान यहां नहीं उतरा है। उक्त बच्चे मुंबई जाकर शीघ्र डाक्टर से परामर्श करना है।

ये भी पढ़ें : UP : प्रो. विनय पाठक और अजय मिश्रा के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज किया मुकदमा

संबंधित समाचार