लखनऊ : अभियान चलाकर पकड़े तीन आवारा  कुत्ते

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। कुत्तों के काटने की बढ़ती घटनाओं के बीच सोमवार को नगर निगम की टीम ने विशेष अभियान चलाकर विभिन्न स्थलों से तीन कुत्तों को पकड़ा।

स्मृति अपार्टमेंट के बाहर एक महिला को कुत्तों के झुंड द्वारा काटने और इसके बाद एक महीने में कमता स्थित स्वप्नलोक कालोनी में कुत्तों के काटने की कई घटनाएं होने के बाद नगर निगम ने यह अभियान चलाया।

यह जानकारी नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि कुत्ते पकड़ने का अभियान लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें:-लविवि में हॉस्टल आवंटन प्रक्रिया अब ऑनलाइन

संबंधित समाचार