UP Crime: मुझसे निकाह नहीं किया, तो सिर तन से जुदा कर दूंगा, आरोपी ने छात्रा से छेड़छाड़ कर फाड़े कपड़े, पुलिस ने दबोचा
कानपुर पुलिस ने छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी को भेजा जेल।
कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में आरोपी ने छात्रा को निकाह नहीं करने पर सिर तन से जुदा करने की धमकी दी थी। इतना ही नहीं, आरोपी ने छात्रा से छेड़छाड़ करने के बाद कपड़े भी फाड़ दिये। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
कानपुर, अमृत विचार। निकाह न करने पर सिर तन से जुदा करने वाले आरोपी को आखिरकार पुलिस ने दबोचकर जेल भेज दिया है। दो जनवरी को छात्रा के साथ दंबग शोहदे ने कपड़े तक फाड़ दिए थे। जिसके बाद छह जनवरी को परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशें दे रही थी। जिसके बाद सोमवार को पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया है।
गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जाएगी
इस मामले में एडीसीपी दक्षिण अंकिता शर्मा ने बताया कि छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया था, जिसमें अनस नाम का व्यक्ति स्कूल में घुस गया था। जब मामले की गहनता से जांच की गई तो देखा गया कि इससे पहले भी युवक पर केस दर्ज है। मामले की जांच करने के बाद पुलिस ने फौरन आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी अनस को गिरफ्तार कर लिया। अब इस पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जाएगी।
पहले भी जेल जा चुका पॉक्सो एक्ट का आरोपी
आरोपी छेड़छाड़ के मामले में इससे पहले भी जेल जा चुका है। तब भी आरोपी ने इसी छात्रा के साथ छेड़छाड़ की थी। इसके खिलाफ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट लगाया था। आरोप है कि जमानत पर छूटते ही आरोपी सीधे छात्रा के पास स्कूल पहुंच गया। इस दौरान आरोपी ने तेजाब डालने की भी धमकी दी थी। आरोप है कि आरोपी युवक ने छात्रा को सिर तन से जुदा करने की भी धमकी दी।
तीन साल से छात्रा को कर रहा था परेशान
पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि घर के सामने रहने वाला मोहम्मद अनस तीन साल से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। वर्ष 2020 में मोहम्मद अनस उनकी बेटी को दोस्तों के साथ उठा ले गया था और दुष्कर्म की की कोशिश की थी। उस समय उनकी बेटी हाईस्कूल में पढ़ाई कर रही थी। इस मामले में तब रेलबाजार थाने में छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
बताया कि डेढ़ महीने पहले मो. अनस को जमानत मिली है। जेल से बाहर आने के बाद फिर बेटी को परेशान कर रहा है। इससे दहशत में आकर बेटी ने घर से निकल बंद कर दिया। पीड़िता के पिता ने बताया 2 जनवरी को बेटी को कॉलेज में घुसकर पकड़ लिया था। बेटी ने नौबस्ता थाने में शिकायत की पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन लोगों को आलाधिकारियों से मदद की गुहार लगानी पड़ी। जिस पर 6 जनवरी को मुकदमा दर्ज किया गया।
त्रस्त होकर पलायन ही करना पड़ा था
पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपी से त्रस्त होकर और बेटी को बचाने के लिए उन्होंने अपना घर कौड़ियों के भाव बेचकर पलायन कर गए थे। इसके बाद जेल से बाहर आते ही मोहम्मद अनस लगातार जान से मारने, तेजाब से नहलाने और जबरन निकाह की धमकी दे रहा था।
