Ukraine-Russia War: यूक्रेन के खार्किव क्षेत्र में हवाई हमले की चेतावनी जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कीव। यूक्रेन के खार्किव क्षेत्र और रूस के ज़ापोरीझिया क्षेत्र के कीव नियंत्रित हिस्से में हवाई हमले की चेतावनी जारी की गयी है। रूस के क्रीमियन पुल पर यूक्रेन के आतंकवादी हमले के दो दिन बाद 10 अक्टूबर, 2022 को रूस ने यूक्रेन के बुनियादी ढांचे पर हमला करना शुरू किया। 

पूरे यूक्रेन में बिजली, रक्षा उद्योग, सैन्य कमान और संचार सुविधाओं पर हमले किए गए। पन्द्रह नवंबर 2022 को हमलों के बाद यूक्रेन के प्रधान मंत्री डेनिस शिम्हाल ने कहा कि देश के लगभग आधे पावर ग्रिड को सेवा से बाहर कर दिया गया था। राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने दिसंबर 2022 में कहा कि अब यूक्रेनी पावर ग्रिड को पूरी तरह से बहाल करना असंभव है।

'यूक्रेन में लापता दो ब्रितानी नागरिकों के परिवारों की पूरी मदद कर रही है सरकार'
 ब्रिटेन के विदेश कार्यालय ने यूक्रेन में डोनबास के सोलेदार शहर के पास लापता हुए दो ब्रितानी नागरिकों के परिवारों को सहायता प्रदान कर रही है।स्थानीय अखबार ‘द गार्डियन’ ने विदेश कार्यालय के प्रवक्ता के हवाले से यह जानकारी दी है। यूक्रेन की राष्ट्रीय पुलिस ने सोमवार को बताया कि दो ब्रितानी नागरिक एंड्रयू बैगशॉ और क्रिस्टोफर पैरी सोलेदार के पास से लापता हैं। अखबार ने प्रवक्ता के हवाले से कहा, “हम दो ब्रितानी पुरुषों के परिवारों की पूरी मदद कर रहे हैं, जो यूक्रेन में लापता हो गये हैं।” इससे पहले, यूक्रेनी राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि यूक्रेनी सैनिकों को आर्ट्योमोव्स्क (बखमुत) और सोलेदार के पास भारी नुकसान हो रहा है।

ये भी पढ़ें:- UK की पहली कोशिश हुई नाकामयाब, लॉन्च वर्जिन ऑर्बिट रॉकेट उपग्रहों को तैनात करने के मिशन में विफल

संबंधित समाचार